रायबरेली : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान डिग्री कालेज चौराहा से दिन दहाड़े पांच लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है , जबकि उसके दो अन्य साथी पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। यह मुठभेड़ शहर के राजघाट …

रायबरेली। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान डिग्री कालेज चौराहा से दिन दहाड़े पांच लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है , जबकि उसके दो अन्य साथी पुलिस की पकड़ में आ गए हैं।

यह मुठभेड़ शहर के राजघाट के पास शुक्रवार की सुबह चार बजे हुई है। बदमाशों की घेराबंदी कर रही एसओजी और शहर कोतवाली की पुलिस ने  जब बदमाशों को रोकना चाहा तो वह भागने लगे। बदमाश एक ही बाइक तीनो बदमाशों की घेराबंदी की गई तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।

पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में  गोली चलाने पर एक बदमाश मोनू के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिससे उनकी बाइक गिर गई। इससे पहले की वह भाग पाते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है।

पकड़े गए बदमाशों में मोनू के अलावा काशी और रोनू है। जो बिहार उन्नाव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।उनके पास से चार लाख बीस हजार रुपए बरामद हुए है। उनके पास से दो तमंचा भी बरामद हुआ है।घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से मिली कामयाबी

अमेठी जनपद में तैनात रायबरेली निवासी महिला दरोगा  से हुई लूट की वारदात के बाद बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था। फुटेज से मिले कुछ साक्ष्यों के आधार पर घटना के समय सक्रिय  मोबाइल फ़ोन को खंगाला गया था। उसके बाद सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब हुई है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि पुलिस आपरेशन में कुछ बदमाश पकड़े गए हैं , जिनसे पूंछतांछ की जा रही है।

पढ़ें- मुरादाबाद : मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े अमरोहा के तीन बदमाश, 16 मुकदमे हैं दर्ज

संबंधित समाचार