पीलीभीत: मेला जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, नौ घायल
पीलीभीत, अमृत विचार। सिद्धबाबा मेले में जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक बालक की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। एक को बरेली रेफर कर दिया है। बरेली जिले के नबाबगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से करीब 50 श्रद्धालु …
पीलीभीत, अमृत विचार। सिद्धबाबा मेले में जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक बालक की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। एक को बरेली रेफर कर दिया है।
बरेली जिले के नबाबगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से करीब 50 श्रद्धालु पीलीभीत में सिद्धबाबा स्थल पर लगे मेले आ रहे थे। मेला स्थल से पहले पीछे से आ रही एक अन्य ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट लगने से श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
हादसे के बाद जमा भीड़ की मदद से घायलों को निकाला गया। फिर जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में आठ साल के अरुण की मौत हो गई, जबकि नौ घायल गए। सीओ सिटी सुनील दत्त ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
इसे भी पढ़ें-पीलीभीत: आरआरबी परीक्षा के लिए रेलवे 15 जून को चलाएगा स्पेशल ट्रेन
