बरेली में जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट, कानपुर में बवाल के बाद प्रशासन की पैनी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को कानपुर में हुए बवाल के बाद से सूबे में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। दस जून को आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा खान ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। पर गंगा दशहरा होने के कारण इस प्रदर्शन को आगे कर दिया गया है । …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को कानपुर में हुए बवाल के बाद से सूबे में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। दस जून को आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा खान ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। पर गंगा दशहरा होने के कारण इस प्रदर्शन को आगे कर दिया गया है । लेकिन पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट है । इसी के मद्देनजर शहर में पुलिस अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारियों ने हालात का जायजा लिया। शहर के संवेदनशील इलाकों व मस्जिदों के पास भारी फोर्स तैनात रही।

संबंधित समाचार