बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा चालक की मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग झाला तरहर गांव के निकट दोपहर में एक्टिवा चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता (35) शुक्रवार को एक्टिवा से पयागपुर की ओर जा …

अमृत विचार, बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग झाला तरहर गांव के निकट दोपहर में एक्टिवा चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता (35) शुक्रवार को एक्टिवा से पयागपुर की ओर जा रहा था। गोंडा बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झाला तरहर के निकट एक्टिवा सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

पढ़ें-हरिद्वार-ऋषिकेश बाईपास में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

संबंधित समाचार