मुरादाबाद : जामा मस्जिद चौराहे पर नमाजियों का प्रदर्शन, लाठी भांज पुलिस ने भीड़ को किया तितर-बितर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के बयान से भड़के अल्पसंख्यक समुदाय का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को नमाजियों की आक्रोशित भीड़ ने भाजपा की पूर्व नेत्री की गिरफ्तारी की मांग कर मुगलपुरा में नारेबाजी व प्रदर्शन किया। हालात पर काबू पाने की कोशिश में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के बयान से भड़के अल्पसंख्यक समुदाय का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को नमाजियों की आक्रोशित भीड़ ने भाजपा की पूर्व नेत्री की गिरफ्तारी की मांग कर मुगलपुरा में नारेबाजी व प्रदर्शन किया। हालात पर काबू पाने की कोशिश में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दो घंटे तक अफरातफरी बाद हालात सामान्य हो गया। उम्मीद के विपरीत नारेबाजी व प्रदर्शन से प्रशासनिक अमले के चेहरे पर शिकन है।

माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। माहौल खराब करने के आरोप में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मुगलपुरा पुलिस ने 10 नामजद समेत 90 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जुमे के दिन भारत बंद की अफवाह उड़ने के बाद से ही पुलिस सतर्क थी। जुमे की नमाज के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने एक दिन पहले संवेदनशील क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण ड्रिल भी किया था।

शुक्रवार को सबकी नजर मुगलपुरा पर गड़ गई। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व सीओ कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस फोर्स जामा मस्जिद व आसपास सुबह से तैनात कर दी गई। मुगलपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार दलबल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने में जुटे। दोपहर एक बजे से ही नमाजियों की भीड़ जामा मस्जिद में एकत्र होने लगी। शांतिपूर्ण जुमे की नमाज अदा हुई। कुछ देर बाद प्रशासनिक अमले के चेहरे पर तब तनाव फैल गया, जब लौट चुके नमाजियों की भीड़ में से कुछ युवा प्रिंस रोड पर नारेबाजी करते हुए वापस जामा मस्जिद चौराहे पर लौट आए।

उधर, मुगलपुरा थाने की चौकी फैजगंज पर भी प्रदर्शकारियों की भीड़ जमा होने की खबर मिली। प्रदर्शनकारी भीड़ व मुस्लिम युवाओं के हाथ में बैनर व पोस्टर था। नारेबाजी करते हुए वह भाजपा की पूर्व नेत्री नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी व सीओ कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस ने भीड़ से लौटने की अपील की। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। भीड़ के तीखे तेवर को भांप पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस के सख्त रुख अख्तियार करते कुछ देर में प्रदर्शनकारी घर को लौट गए।

जामा मस्जिद चौराहे पहुंचे डीएम व एसएसपी

जिलाधिकारी व एसएसपी हेमंत कुटियाल ने मुगलपुरा का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। मुगलपुरा समेत चारों तरफ बगैर किसी बड़ी घटना के जुमे की नमाज अदा होने के बाद प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली। शांतिपूर्ण जुमे की नमाज संपन्न होने का दावा करते हुए डीएम ने कहा कि अफवाहों पर गौर न करें। जुमे की नमाज बाद प्रदर्शन को कवर कर रहे कुछ छायाकारों से भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने बदसलूगी की।

सड़क पर बैठ गए थे प्रदर्शनकारी
उधर, मुगलपुरा थाने की चौकी फैजगंज पर भी प्रदर्शकारियों की भीड़ जमा होने की खबर मिली। प्रदर्शनकारी भीड़ व मुस्लिम युवाओं के हाथ में बैनर व पोस्टर था। नारेबाजी करते हुए वह भाजपा की पूर्व नेत्री नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी व सीओ कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस ने भीड़ से लौटने की अपील की। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। भीड़ के तीखे तेवर को भांप पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। सड़क पर लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश हुई। पुलिस के सख्त रुख अख्तियार करते हुए प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। कुछ देर में प्रदर्शनकारी घर को लौट गए।

पुलिस की तैयारी में रही कमी
जुमे की नमाज शांतिपूर्ण कराने की कोशिश में जुटी पुलिस की तैयारियों की पोल प्रदर्शनकारियों ने खोल दी। कुछ देर तक अफरातफरी इस कदर रही कि पुलिस के उच्चाधिकारी भी बगलें झांकने लगे। भीड़ के बेकाबू होने की सुगबुगाहट से पुलिस के उच्चाधिकारियों के पसीने छूट गए। उत्पन्न हालात पर मीडिया का सीधा सामना करने की बजाय, वह कन्नी काट गए। पुलिस अधिकारियों की विवशता व लापरवाही चर्चे का केंद्र बन गई।

प्रदर्शन के पीछे पीएफआई का हाथ तो नहीं?
जामा मस्जिद में जुमे की नमाज बाद प्रदर्शन की उम्मीद पुलिस को कतई नहीं थी। तीन दिनों से शांतिपूर्ण नमाज अदा कराने की कवायद में जुटे पुलिस अधिकारी लगातार काजी व मौलानाओं से संपर्क साधने में जुटे थे। संभ्रांत लोगों की मदद से शांतिपूर्ण नमाज अदा करने की अपील हो रही थी। जामा मस्जिद से निकल भीड़ प्रिंस रोड व फैजगंज चौकी की तरफ बढ़ी। फैजगंज चौकी पर भी भीड़ ने नारेबाजी की। इधर, प्रिंस रोड पर लौट रहे नमाजी प्रदर्शन का रूप बड़ा करने की कोशिश में जुट गए। फैजगंज चौकी व प्रिंस रोड पर प्रदर्शन से पुलिस के कान खड़े हो गए। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ देर में हालात काबू में कर लिया, लेकिन प्रदर्शन के कारणों की तलाश भी वह करने लगी। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस उन प्रदर्शनकारियों तक पहुंचने की कवायद में जुट गई है, जिनके पीएफआई का सदस्य होने का संदेह है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्रदर्शन के कारणों तक पुलिस जरूर जाएगी।

ये भी पढ़ें : हेट स्पीच पर बोला विदेश मंत्रालय- पैगम्बर पर की गई टिप्पणियां सरकार के रूख को प्रदर्शित नहीं करतीं

https://youtu.be/5KJMrEdS6YQ

संबंधित समाचार