अयोध्या: गोद भराई रस्म के दौरान चोरी हुए लाखों के गहने, नगर कोतवाली के पास हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोहिनूर पैलेस मैरिज लॉन में गुरुवार की रात एक तिलक और गोद भराई कार्यक्रम में शातिर चोरों ने बड़ी वारदात अंजाम दे डाली। कार्यक्रम के दौरान शातिर चोर बड़ी सफाई से लाखों के गहने ले उड़े, जब परिवार को पता चला तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में …

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोहिनूर पैलेस मैरिज लॉन में गुरुवार की रात एक तिलक और गोद भराई कार्यक्रम में शातिर चोरों ने बड़ी वारदात अंजाम दे डाली।

कार्यक्रम के दौरान शातिर चोर बड़ी सफाई से लाखों के गहने ले उड़े, जब परिवार को पता चला तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी से कुछ फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में इस्माइलगंज साहबगंज निवासी रवीश गुप्ता ने बताया है कि गुरुवार को उनकी भतीजी का कोहिनूर पैलेस मैरिज लॉन में तिलक एवं गोद भराई आदि कार्यक्रम था। इस दौरान स्टेज पर रिंग सेरेमनी होने लगी। उन्होंने बताया फोटो ठीक नहीं बन रही थी तो गहने उतार एक बैग में रख दिए गए।

परिवार की महिला ने वहीं कहीं बैग रख दिया। उनके अनुसार करीब 4 लाख के गहने चोरी हो गए हैं। बताया कि वर पक्ष की तरफ से दिए गए गहने भतीजी श्रुति गुप्ता को मिले थे। जब सारी रस्में समाप्त हुई तो मिले गहनों और सामानों को देखा गया, लेकिन उसमें से गहनों वाला बैग गायब था।

मैरिज लान में काफी तलाश किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी। रवीश गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर में लिखा है कि चोरी गए सभी गहने सोने के हैं और वर पक्ष की अमानत हैं। पुलिस से प्रार्थना की है कि गहनों की वापसी करायी जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर शहर में कानून व्यवस्था स्थापित की जाए।

इस घटना को लेकर शहर में काफी चचार्एं हैं। अक्सर मैरिज लान में शादी ब्याह और अन्य कार्यक्रम होते हैं ऐसे में मैरिज लॅन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज ही पुलिस का सहारा

मैरिज लॉन से शातिर ढंग से गहनों की चोरी पुलिस के लिए भी चुनौती है। वह भी तब जब नगर कोतवाली से मैरिज हाल की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। कोतवाल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिली है जानकारी हासिल की जा रही है।

पढ़ें- बिजनौर: चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार