जर्मनी के स्कूल में महिला और सात वर्षीय बच्ची पर चाकू से हमला, हमलावर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्लिन। दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के एक प्रारंभिक स्कूल में शुक्रवार को एक हमलावर ने चाकू से हमला कर एक महिला और सात वर्षीय एक बच्ची को घायल कर दिया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि सुबह आठ …

बर्लिन। दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के एक प्रारंभिक स्कूल में शुक्रवार को एक हमलावर ने चाकू से हमला कर एक महिला और सात वर्षीय एक बच्ची को घायल कर दिया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब हुए इस हमले में घायल बच्ची और महिला (61 वर्षीय पर्यवेक्षक) को अस्पताल ले जाया गया। दोनों की जान को कोई खतरा नहीं है। स्टटगार्ट के पास एस्लिंगेन स्थित स्कूल एक क्षेत्रीय छुट्टी के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन छुट्टी के बावजूद कुछ बच्चों की वहां देखभाल की जा रही थी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारी एक संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं, जिसकी उम्र 30-35 साल बताई जा रही है। जांचकर्ता हमले के आसपास की परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- America: कैपिटल अधिकारी ने गवाही में छह जनवरी के ‘‘युद्ध जैसे दुश्य’’ को किया याद

संबंधित समाचार