पीलीभीत में राजस्थान पुलिस का छापा, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। करीब तीन दशक पुराने एक्सीडेंट के मामले में आरोपी की तलाश करने के लिए राजस्थान पुलिस पीलीभीत पहुंची। शहर के कई इलाकों में जाकर पड़ताल की गई, लेकिन आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। जिसके बाद सभासदों से मुलाकात करने के बाद टीम कुछ लिखापढ़ी कर बैरंग लौट गई। …

पीलीभीत, अमृत विचार। करीब तीन दशक पुराने एक्सीडेंट के मामले में आरोपी की तलाश करने के लिए राजस्थान पुलिस पीलीभीत पहुंची। शहर के कई इलाकों में जाकर पड़ताल की गई, लेकिन आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। जिसके बाद सभासदों से मुलाकात करने के बाद टीम कुछ लिखापढ़ी कर बैरंग लौट गई। गैर जनपद की पुलिस की छापामारी से हड़कंप मचा रहा।

मामला शुक्रवार सुबह का है। राजस्थान के भरतपुर इलाके की पुलिस पीलीभीत पहुंची। उसे एक्सीडेंट के 1993 के मामले में आरोपी की तलाश थी। उसका पता सुनगढ़ी पीलीभीत करके लिखा हुआ था। ऐसे में सबसे पहले राजस्थान पुलिस ने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। फिर सुनगढ़ी पुलिस के साथ मोहल्ला बाग गुलशेर खां, सुनगढ़ी में गई।

काफी भटकने के बाद भी आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं लग सका। सभासदों से भी पुलिस ने संपर्क साधा, मगर कोई संबंधित नाम के व्यक्ति की जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद टीम ने यह लिखाकर ले लिया कि इस नाम का व्यक्ति संबंधित इलाके में नहीं रहता। सभासदों से लिखवाकर लेने के बाद टीम वापस चली गई। वहीं, नाम पता सुनगढ़ी पुलिस को भी नोट करा दिया गया, ताकि भविष्य में कोई जानकारी मिले तो संपर्क कर दिया जाए।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: जेल से धमकी देने वाले कैदी हरवंश पर शिकंजा कसने की तैयारी

संबंधित समाचार