नूपुर शर्मा टिप्पणी: हावड़ा में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग, दक्षिण पूर्व रेलवे सेवा भी बंद
अलुबेरिया। हावड़ा के अलुबेरिया के नरेंद्र मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर कई लोग विरोध करते भी दिख रहे हैं। वहां पर रेल मार्ग भी प्रभावित हो गया है। अभी इस समय दक्षिण पूर्व रेलवे की सेवा बंद हो गई …
अलुबेरिया। हावड़ा के अलुबेरिया के नरेंद्र मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर कई लोग विरोध करते भी दिख रहे हैं। वहां पर रेल मार्ग भी प्रभावित हो गया है। अभी इस समय दक्षिण पूर्व रेलवे की सेवा बंद हो गई है। कोलकाता में भारी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी सड़क मार्ग के साथ ही साथ रेल मार्ग को भी बंद कर चुके हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे की हावड़ा खड़गपुर मार्ग पर चेंगइल स्टेशन पर प्रदर्शन करना शुरू किया है जिसके कारण पूरी तरह से दक्षिण पूर्व रेलवे की सेवा बंद हो गई है।
ये भी पढ़ें- झारखंड में नुपूर शर्मा के बयान के विरोध जुमे के नमाज के बाद सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी हुए बेकाबू
