अयोध्या: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में प्रधानपति की जेब कटी, मचा हड़कंप
अमृत विचार, अयोध्या। मसौधा ब्लॉक के सरियावां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अमृत सरोवर के शिलान्यास के दौरान प्रधानपति की जेब कट गई, जिसे लेकर हड़कंप मच गया। इसे डिप्टी सीएम की सुरक्षा में सेंध भी माना जा रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए डिप्टी सीएम …
अमृत विचार, अयोध्या। मसौधा ब्लॉक के सरियावां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अमृत सरोवर के शिलान्यास के दौरान प्रधानपति की जेब कट गई, जिसे लेकर हड़कंप मच गया। इसे डिप्टी सीएम की सुरक्षा में सेंध भी माना जा रहा है।
बताया जाता है कि शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए डिप्टी सीएम दोपहर बाद मसौधा ब्लाक के सरियावां में अमृत सरोवर के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि डिप्टी सीएम शिलान्यास कर रहे थे उसी दौरान वहां मौजूद प्रधानपति प्रमोद सिंह की जेब से करीब 6 हजार रुपये पार कर दिए। श्री सिंह को इसकी जानकारी तब लगी जब उन्होंने किसी को पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला। जेब खाली देख वह सन्न रह गए।
किसी जेबकतरे ने बड़ी सफाई से उनकी जेब काट कर रुपये पार कर दिए। जब इसकी सूचना प्रधानपति ने लोगों और पुलिस को दी हड़कंप मच गया। पुलिस के पसीने छूट गए। आनन फानन में इधर-उधर तलाशी शुरू हुई लेकिन कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी। गांव वासियों का कहना है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूराकलंदर थाने की पुलिस तैनात थी। हालांकि प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं हुई। घटना के विषय में जानकारी हासिल की जा रही है।
पढ़ें-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे अयोध्या, भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन
