बाराबंकी की बेटी बनेगी लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्रा
हैदरगढ़/बाराबंकी। हैदरगढ़ के लालपुर गांव के निवासी हरि शंकर शुक्ला उर्फ भानु की बेटी भूमि शुक्ला (12) का लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन परीक्षा में प्रथम स्थान रहा। अब यह लखनऊ के गुरु गोविंद स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्रा बनेगी। भूमि शुक्ला कक्षा 5 की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय अंसारी में की थी। …
हैदरगढ़/बाराबंकी। हैदरगढ़ के लालपुर गांव के निवासी हरि शंकर शुक्ला उर्फ भानु की बेटी भूमि शुक्ला (12) का लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन परीक्षा में प्रथम स्थान रहा। अब यह लखनऊ के गुरु गोविंद स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्रा बनेगी। भूमि शुक्ला कक्षा 5 की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय अंसारी में की थी। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में अभी प्रवेश परीक्षा कराई गई थी जिसमें भूमि शुक्ला प्रदेश के बैडमिंटन के खेल में प्रथम स्थान पाया था।
जिससे वहां के प्रधानाचार्य द्वारा बच्ची का एडमिशन कराने का ऑफर लेटर पिता के पास आया है जिसको पाकर पिता हरिशंकर शुक्ला, दादा मोनू शुक्ला, चंद्रशेखर तिवारी, मुन्नू सिंह ,अमित शुक्ला एडवोकेट ,रामू मिश्रा ,देवेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग खुश हुए हैं और होनहार बेटी की उज्जवल भविष्य की कामना किए है अब पिता द्वारा शीघ्र ही बेटी का एडमिशन वहां करा दिया जाएगा बेटी अब विद्यालय के स्टाइल हॉस्टल में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेलेगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
यह भी पढ़ें:-विजय दिवस पर याद आये राजा सुहेलदेव, छात्राओं ने किया अतिथियों का स्वागत
