बरेली: ऑफिस के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए दबंग
अमृत विचार, बरेली। बारादरी में एक संस्थान के ऑफिस के ताले तोड़कर कीमती सामान व जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी के नवादा शेखान निवासी प्रभाकर पांडे ने बताया कि वह चेतना सेवा संस्थान में वरिष्ठ प्रबंधक के पद …
अमृत विचार, बरेली। बारादरी में एक संस्थान के ऑफिस के ताले तोड़कर कीमती सामान व जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी के नवादा शेखान निवासी प्रभाकर पांडे ने बताया कि वह चेतना सेवा संस्थान में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।
वह लोग उत्तर प्रदेश राज्य एक निवेदन सोसायटी द्वारा वित्त पोषित चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना का संचालन करते हैं। आरोप है कि 7 जून की रात उनके कार्यालय से चोरों ने टीवी, म्यूजिक सिस्टम, ओआरडब्ल्यू समेत कई प्रपत्र चोरी कर लिए।
ये भी पढ़ें- सेल्वा कुमार जे बरेली की नई मंडलायुक्त, कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर संभाला कार्यभार
