Nupur Sharma के समर्थन में आए विवेक अग्निहोत्री, कहा- ‘माफ करना सभी मित्रों, ‘न ये ईरान है ना सीरिया…’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) के कथित विवादित बयान को लेकर पूरे देश में माहौल गरमाया हुआ है। आज जुमे की नमाज के बाद यूपी समेत देशभर के अलग शहरों में नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के विवादित बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय को …

मुंबई। इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) के कथित विवादित बयान को लेकर पूरे देश में माहौल गरमाया हुआ है। आज जुमे की नमाज के बाद यूपी समेत देशभर के अलग शहरों में नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के विवादित बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय को लोगों द्वारा सड़कों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।

वहीं अब इस मामले पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने एक बड़ा बयान देते हुये इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जमकर निशाना साधा। विवेक ने ट्वीट कर लिखा, ‘माफ करना सभी मित्रों, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि यह कोई ईरान, इराक और सीरिया नहीं है। ये वर्तमान भारत है, ये आज का पुतला है। इस तरह के प्रदर्शनकारियों को अगर तुरंत सजा नहीं दी गई तो हकीकत में भी लोगों की इस तरह फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा।’ बता इस प्रदर्शन के दौरान नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के पुतलों को फांसी पर लटका हुआ दिखाया गया है।

नुपुर शर्मा के समर्थन में विवेक अग्निहोत्री

इस विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी पहले ही नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर चुकी है। ऐसे में नुपुर शर्मा के सस्पेंशन को लेकर भी द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी राय रखी थी। तब विवेक अग्निहोत्री ने कहा थी कि ‘आज भारत-भारत के खिलाफ है।’

यह भी पढ़ें:-Nupur Sharma Remark : बांग्लादेश तक पहुंचा बवाल, ढाका में लोगों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार