बरेली: पूर्व मानद पशु अधिकारी व उनकी बेटी के साथ मारपीट, गाड़ी में की तोड़फाेड़, रिपोर्ट दर्ज
अमृत विचार, बरेली। दबंगों ने पूर्व मानद पशु अधिकारी व उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में मानद जिला पशु कल्याण अधिकारी की तरफ से चार लोगाें के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना इज्जतनगर के मुंशी नगर में रहने वाली शालिनी अरोड़ा …
अमृत विचार, बरेली। दबंगों ने पूर्व मानद पशु अधिकारी व उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में मानद जिला पशु कल्याण अधिकारी की तरफ से चार लोगाें के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना इज्जतनगर के मुंशी नगर में रहने वाली शालिनी अरोड़ा पत्नी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि गांव आसपुर खूबचंद थाना इज्जतनगर में अपना पशु चिकित्सालय चलाती हैं। भारत सरकार की तरफ से उन्हें मानद पशु अधिकारी के पद पर नियुक्त किया था। इस पद पर रहते हुए उन्होनें पशु कल्याण के कार्य किए थे। गुरुवार की शाम उनका नौकर वेदप्रकाश उनके घर मुंशी नगर जा रहा था।
तभी रास्ते में कुम्हरा गांव के पास उसे गांव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह ने रोक लिया। शैलेंद्र सिंह ने उनके नौकर को पीटना शुरु कर दिया। वेदप्रकाश ने उन्हें फोन कर बताया। इसके बाद वह बेटी के साथ कुम्हरा गांव पहुंची तो शैलेंद्र सिंह ने तीन साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह व उनकी बेटी घायल हो गई। शैलेंद्र सिंह व उसके साथियों ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- बरेली में जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट, कानपुर में बवाल के बाद प्रशासन की पैनी नजर
