फिल्म Om The Battle Within का ट्रेलर लॉन्च, पहली बार एक्शन मोड में दिखे आदित्य रॉय कपूर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म Om The Battle Within का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Om The Battle Within को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म Om The Battle Within का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Om The Battle Within को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें आदित्य सोल्जर बनकर देश के लिए लड़ते हुए दिख रहे हैं।

ट्रेलर की शुरूआत एक परिवार से शुरू होती है। जो अपने बच्चों को लेकर परेशान दिखता हैं। इसके बाद ट्रेलर में जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है और वे एक साइंटिस्ट के रोल में नजर आते हैं। जिनके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर कमांडर सोल्जर ओम कपूर के किरदार में हैं। जिनकी याददाश्त चली जाती है। जिसके बाद वे अपना आज भूलकर सिर्फ बचपन की बातें याद रखते हैं और इसी के साथ उन्हें अपने पिता याद आ जाते हैं, जो कि जैकी श्रॉफ हैं।

जैसे ही ये बात उनके आधिकारियों को पता चलती है वे उन्हें बेइमान साइंटिस्ट का बेटा कहकर बुलाने लगते हैं। फिल्म Om The Battle Within में आदित्य रॉय कपूर के अलावा संजना साघी ,आशुतोष राणा और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। जी स्टूडियोज और अहमद खान इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। यह फिल्म 01 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:-OM-The Battle Within का Teaser हुआ आउट, आदित्य रॉय कपूर का दिखा नया अंदाज

संबंधित समाचार