बरेली: किसान की मौत के प्रकरण में कार्रवाई की मांग
अमृत विचार, बरेली। क्योलड़िया क्षेत्र में बैंक से ऋण लेने और ज्यादा वसूले जाने काे लेकर परेशान किसान की मौत होने के मामले में जिला प्रशासन से शिकायत की गई है। क्रांतिकारी विचार मंच के संरक्षक ने ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। देवस्वरुप पटेल ने ज्ञापन में कहा कि क्याेलड़िया भूमि …
अमृत विचार, बरेली। क्योलड़िया क्षेत्र में बैंक से ऋण लेने और ज्यादा वसूले जाने काे लेकर परेशान किसान की मौत होने के मामले में जिला प्रशासन से शिकायत की गई है। क्रांतिकारी विचार मंच के संरक्षक ने ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। देवस्वरुप पटेल ने ज्ञापन में कहा कि क्याेलड़िया भूमि विकास बैंक से कुंवरपुर तुलसी पट्टी गांव के निवासी 70 वर्षीय किसान फकीर चंद्र ने 2008 में 40 हजार रुपये का ऋण लिया था। वह गरीबी के कारण ऋण की अदायगी नहीं कर सके, जिससे ऋण की राशि बढ़कर ढाई लाख रुपये हो गई। आरोप है कि वसूली का नोटिस देने के लिए 8 जून को बैंक के अधिकारी किसान के घर गए और ऋण जमा करने का दबाव बनाया। इससे किसान की बैंक में जाने के बाद हालत खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: ए-1 कोचों में दाग- धब्बों वाले पर्दों से काम चला रहा रेलवे
