बरेली: अब 300 बेड अस्पताल में आने वालों की रजिस्टर में होगी एंट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बीते कई माह से शहर के 300 बेड अस्पताल से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसके चलते प्रभारी चिकित्साधिकारी ने यहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर गार्ड की तैनाती कर दी है। गार्ड को सख्त निर्देश दिए गए हैं अस्पताल आने-जाने वालों की एंट्री रजिस्टर में की जाए वहीं गहनता …

अमृत विचार, बरेली। बीते कई माह से शहर के 300 बेड अस्पताल से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसके चलते प्रभारी चिकित्साधिकारी ने यहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर गार्ड की तैनाती कर दी है। गार्ड को सख्त निर्देश दिए गए हैं अस्पताल आने-जाने वालों की एंट्री रजिस्टर में की जाए वहीं गहनता से नजर रखी जाए।

300 बेड अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अकीक ने बताया कि गेट पर गार्ड की तैनाती के साथ दो सदस्यीय दो टीमें गठित की हैं जोकि अस्पताल परिसर में 24 घंटे पेट्रोलिंग कर गतिविधियों पर नजर रखेंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जो भी उपकरण मौजूद हैं उनका मिलान कर सूची तैयार की जाएगी। वहीं स्टोर प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं जो भी उपकरण प्राप्त किए जाएं उसको सूची में जरूर दर्ज किया जाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: ऑफिस के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए दबंग

संबंधित समाचार