UP Weather Report: मौसम विभाग ने जारी किया ‘लू’ के साथ बारिश का भी अलर्ट, इन जिलों में आंधी के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गर्मी का प्रकोप प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी गर्मी ने अपना कहर बरपाया। कई दिनों से जारी ‘लू’ का दौर बरकरार रहेगा। IMD ने प्रयागराज, कानपुर देहात, आगरा, बांदा, झांसी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी सहित कई जिलों में ‘लू’ चलेगी। देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीरनगर, बस्ती, …

लखनऊ। गर्मी का प्रकोप प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी गर्मी ने अपना कहर बरपाया। कई दिनों से जारी ‘लू’ का दौर बरकरार रहेगा। IMD ने प्रयागराज, कानपुर देहात, आगरा, बांदा, झांसी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी सहित कई जिलों में ‘लू’ चलेगी।

देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर सहित कई हिस्सों में 13 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ‘लू’ चलने और बारिश के आसार को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी है। राज्य के दूसरे हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

यूपी में शुक्रवार को सबसे ज्यादा पारा बांदा में 46।2 डिग्री और कानपुर में 46.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 21.4 डिग्री और फतेहगढ़ में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें- हैदराबाद: गर्मी में तपती स्कूटर की सीट पर युवक ने सेंक दिया डोसा, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार