युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगानानंदा ने जीता नार्वे शतरंज ओपन का खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्टैवैगनर (नार्वे)। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) आर प्रज्ञानानंद नार्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौ दौर के मुकाबले में 7.5 अंकों के साथ विजेता बने। शीर्ष वरीयता प्राप्त 16 वर्षीय जीएम ने शानदार लय को जारी रखते हुए पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे। उन्होंने शुक्रवार की देर रात साथी भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर …

स्टैवैगनर (नार्वे)। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) आर प्रज्ञानानंद नार्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौ दौर के मुकाबले में 7.5 अंकों के साथ विजेता बने। शीर्ष वरीयता प्राप्त 16 वर्षीय जीएम ने शानदार लय को जारी रखते हुए पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे।

उन्होंने शुक्रवार की देर रात साथी भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) वी प्रणीत पर जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। प्रज्ञानानंद (ईएलओ 2642) दूसरे स्थान पर काबिज आईएम मार्सेल एफ्रोइम्स्की (इजराइल) और आईएम जंग मिन सेओ (स्वीडन) से एक अंक आगे रहे। प्रणीत छह अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थे, लेकिन कम टाई-ब्रेक स्कोर के कारण आखिरी तालिका में छठे स्थान पर खिसक गये।

प्रणीत के अलावा प्रज्ञानानंद ने विक्टर मिखलेव्स्की (आठवां दौर), विटाली कुनिन (छठा दौर), मुखमदजोखिद सुयारोव (चौथा दौर), सेमेन मुतुसोव (दूसरा दौर) और माथियास उननेलैंड (पहला दौर) को शिकस्त दी। उन्होंने अपने अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ खेले।

राहुल श्रीवतशव भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर बने
चेन्नई। तेलगांना के शतरंज खिलाड़ी राहुल श्रीवतसव इटली के कैटोलिका शतरंज महोत्सव 2022 के दौरान ‘लाइव’ फिडे रेटिंग में 2500 (ईएलओ अंक) अंक बनाने के बाद भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर बन गये। उन्नीस साल के इस खिलाड़ी ने 2500 ईएलओ ‘लाइव’ रेटिंग अंक आठवें दौर की बाजी ड्रा कर हासिल की। उन्होंने कैटोलिका टूर्नामेंट के आठवें दौर में ग्रैंडमास्टर लेवान पंतुसलाइया से अंक बांटे। उनकी मौजूदा ईएलओ रेटिंग 2468 है।श्रीवतसव पहले ही पांच जीएम नॉर्म हासिल कर चुके थे और शुक्रवार को 2500 ईएलओ अंक बनाकर ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने शनिवार को उन्हें ट्वीट करके बधाई दी । उन्होंने लिखा ,‘‘ भारत सौ ग्रैंडमास्टर की दिशा में एक कदम और बढा । 19 वर्ष के राहुल श्रीवतसव देश के 74वें ग्रैंडमास्टर बने । राहुल, उनके कोच और परिवार को बधाई ।’’ विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने जिन्होंने 1988 में यह उपलब्धि हासिल की।

ये भी पढ़ें : IND vs SA T20 Series : दूसरे मैच के लिए कटक पहुंची भारतीय और साउथ अफ्रीकी टीम, वीडियो में देखिए खिलाड़ियों की मस्ती

संबंधित समाचार