वाराणसी: काशी में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, सुबह और शाम उमस से बेहाल हो रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। काशी में सुबह-शाम खौलाने और दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तापमान भले ही बहुत ज्यादा न हो, मगर गर्म हवा के थपेड़ों और उमस ने स्थिति को बद से बदतर कर दिया है। रात में भी कितनी भयानक गर्मी पड़ रही है। इसका पता हम आंकड़ों से लगा सकते हैं। बीती …

वाराणसी। काशी में सुबह-शाम खौलाने और दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तापमान भले ही बहुत ज्यादा न हो, मगर गर्म हवा के थपेड़ों और उमस ने स्थिति को बद से बदतर कर दिया है।

रात में भी कितनी भयानक गर्मी पड़ रही है। इसका पता हम आंकड़ों से लगा सकते हैं। बीती रात 11.30 बजे तापमान 35.4°C, रात ढाई बजे 34.2°C और सुबह 5.30 पर तापमान 30°C था। यानी कि जब मौसम का ठंडा होना होता है तब तो तापमान बॉडी टेंपरेचर 37°C के आसपास ही है।

शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.4°C था। यह तापमान सामान्य से 4°C ज्यादा है। वहीं इससे पहले 46°C तक पहुंच गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.6°C रहा, जो कि सामान्य से भी 1°C ऊपर है।

बारिश या बादल घेरने को लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने अभी तक कोई अंदेशा नहीं जताया है। गर्मी ऐसी है कि पंखा, कूलर या एसी के पास घंटों बैठे रहे, मगर पसीना रूक नहीं रहा। सुबह 8 बजे तक पूरा छत जलने लग रहा है। टंकी का पानी उबलने लगता है। वहीं दोपहर तक जाते-जाते ईंट की भट्टी जैसे हालात हो जाते हैं।

पढ़ें- UP Weather Report: मौसम विभाग ने जारी किया ‘लू’ के साथ बारिश का भी अलर्ट, इन जिलों में आंधी के आसार

संबंधित समाचार