रोज सुबह पांच बजे उठकर ट्रेनिंग करते थे हार्दिक पांड्या, टीम में वापसी के लिए खुद से लड़ी लड़ाई!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में शानदार प्रदर्शन के जरिए हार्दिक पांड्या करीब एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। टीम इंडिया में वापसी करने के बाद हालांकि हार्दिक पांड्या ने अपना दर्द बयां किया है। हार्दिक पांड्या का कहना है कि यह बात कोई भी नहीं …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में शानदार प्रदर्शन के जरिए हार्दिक पांड्या करीब एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। टीम इंडिया में वापसी करने के बाद हालांकि हार्दिक पांड्या ने अपना दर्द बयां किया है। हार्दिक पांड्या का कहना है कि यह बात कोई भी नहीं जानता है पिछले कई महीने तक वो किस दर्द के साथ गुजरे। अब हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिला धमाकेदार पारी खेलने के बाद बीसीसीआई को एक खास इंटरव्यू दिया। हार्दिक ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने में विश्वास करते हैं और उन्होंने अपनी वापसी की इस जर्नी में काफी कुछ बलिदान किया है।

हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘वापसी को लेकर मेरे बारे में बहुत सी बातें कही गईं। मैं बस खुद को जवाब देना चाहता था। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सुबह पांच बजे उठकर ट्रेनिंग लेता था। फिर मैं दूसरी बार शाम चार बजे ग्राउंड में होता था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मैंने खुद को पर्याप्त आराम दिया है। मैं उन चार महीनों के दौरान रात 9:30 बजे सोया करता था। मैंने बहुत सारी कुर्बानियां दीं, लेकिन मेरे लिए यह वह लड़ाई थी जो मैंने आईपीएल खेलने से पहले लड़ी। शानदार परिणाम देखना संतोषजनक रहा।

हार्दिक पांड्या का कहना है कि अपने जीवन में मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है और रिजल्ट्स के बारे में चिंतित नहीं रहता हूं। मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है। यही कारण है कि जब मैं कुछ खास करता हूं तो मैं बहुत उत्साहित नहीं होता हूं। हार्दिक ने कहा कि विश्व कप उनका महत्वपूर्ण लक्ष्य है। साथ ही हार्दिक भारतीय टीम के हर मैच में अपना बेस्ट देना चाहते हैं।

हार्दिक ने कहा, ‘आप जो भी सीरीज या मैच खेलते हैं वह आपके लिए महत्वपूर्ण होता है। मेरा लक्ष्य भारत के लिए विश्व कप जीतना है, लय में आने के लिए यह सही मंच है और बैक टू बैक काफी क्रिकेट आने वाला है। हमेशा लय में रहना बहुत जरूरी होता है। हार्दिक ने आगे बताया, ‘टीम इंडिया में मेरी भूमिका बदल दी जाएगी। मैं कप्तान नहीं होऊंगा, मैं ऊपरी क्रम में बल्लेबाजीऔर पारी के दौरान गाइड नहीं करूंगा। यह वही हार्दिक होगा, जिसके लिए मैं जाना जाता हूं।

ये भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022 : निकहत और लवलीना ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में बनाई जगह

 

संबंधित समाचार