देश को महान बनाने के लिए श्रम के प्रति आदर जरूरी: सांसद उपेंद्र रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बाराबंकी। जब तक लोगों में श्रम के प्रति आदर की भावना पैदा नहीं होगी। तब तक कोई भी देश महान नहीं बन सकता। यह बातें भाजपा सांसद उपेंद्र रावत ने शनिवार को शहर के गांधी भवन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को …

अमृत विचार,बाराबंकी। जब तक लोगों में श्रम के प्रति आदर की भावना पैदा नहीं होगी। तब तक कोई भी देश महान नहीं बन सकता। यह बातें भाजपा सांसद उपेंद्र रावत ने शनिवार को शहर के गांधी भवन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि श्रम को लेकर इसी भावना के साथ भरतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई। जिसमें राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित की बात सर्वोपरि है।

इस अवसर पर सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश,पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार सिद्धू, संतोष सिंह ,एमएलसी अंगद सिंह सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में मजदूर भाई मौजूद रहे।

पढ़ें-अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए आरडीएसओ कर रहा महत्‍वपूर्ण प्रयास: महानिदेशक

संबंधित समाचार