शाहजहांपुर: जलालाबाद के दोहरे हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना जलालाबाद पुलिस ने रमनपाल उर्फ राजेश और ममता की हत्या में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों के पास से घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित कुल्हाड़ी और डंडा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना जलालाबाद पुलिस ने रमनपाल उर्फ राजेश और ममता की हत्या में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों के पास से घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित कुल्हाड़ी और डंडा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों से पूछताछ में ममता की हत्या मृतक रमनपाल के भाई सर्वेश द्वारा किए जाने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
गांव डहर निवासी रमनपाल उर्फ राजेश व उसकी प्रेमिका ममता की आठ जून की शाम ममता के पति ओमपाल, बेटे सोनू , दीपू व उनके दोस्त प्रमोद व विनोद ने लाठी व कुल्हाडी से मारकर हत्या कर दी थी। मृतक रमनपाल के भाई सर्वेश की ओर से हत्या सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
वहीं एसपी एस आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों का संकलन कराया गया तथा एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी के निर्देशन व सीओ जलालाबाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्षजयशंकर सिह के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे, इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी ओमपाल व प्रमोद कुमार उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर मूंगफली के खेत से खून लगा डंडा और एक कुल्हाडी रक्तरंजित बरामद किए गए।
इसे भी पढ़ें-शाहजहांपुर: जन्म दिवस पर दीपों से सजाया जाएगा राम प्रसाद विस्मिल का घर
