शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाई जा रही अमर शहीद बिस्मिल की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती को धूमधाम से मनाया। अमर शहीद के घर पर दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मित्र और कैबिनेट मंत्री कुमार खन्ना व पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उधर शनिवार सुबह …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती को धूमधाम से मनाया। अमर शहीद के घर पर दीपोत्सव की तैयारी चल रही है।

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मित्र और कैबिनेट मंत्री कुमार खन्ना व पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उधर शनिवार सुबह रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की 125वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। खिरनी बाग स्थित बिस्मिल उद्यान में अतिथियों और गणमान्यों ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसी क्रम में अमर शहीद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जलालाबाद के दोहरे हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार