बहराइच: अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने महिला महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में भ्रमण पर आये उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. राम बाबू हरित ने महिला महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता की। निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि माह जून …

बहराइच। जिले में भ्रमण पर आये उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. राम बाबू हरित ने महिला महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता की। निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि माह जून 2021 से मई 2022 तक पूरे प्रदेश में आयोग में कुल 6210 प्रार्थना-पत्र प्राप्त आए।

जिनमें से 4262 प्रकरणों में सम्बन्धित विभागों को अपने स्तर से निस्तारण के लिए भेजा गया। जबकि 1918 प्रकरणों में सम्बन्धित विभागों से आख्याएं मंगाकर आयोग द्वारा निस्तारण किया गया। डॉ. हरित ने बताया कि आयोग द्वारा 31 अगस्त 2021 से पूर्व में विचाराधीन 342 और 328 नये कुल 670 प्रकरणों की सुनवाई की गयी। सुनवाई के उपरान्त 448 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा शेष 222 प्रकरणों में अग्रिम सुनवाई नियत है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पीड़ित व्यक्तियों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सक्षम प्राधिकारियों द्वारा समय से प्रदान न कराये जाने के सम्बन्ध में आयोग को प्राप्त होने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लिया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि आर्थिक सहायता से सम्बन्धित मामलों का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेकर उनके द्वारा त्वरित निस्तारण कराया गया है।

जिसके फलस्वरूप 92 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये पीड़ित परिवार को एक करोड़ चौहत्तर लाख इक्यानबे हजार दो सौ पचास रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में आयोग के हस्तक्षेप से उपलब्ध करायी गयी। डॉ. हरित ने यह भी बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्पीड़़न से सम्बन्धित गम्भीर प्रकरणों में प्रदेश के 11 जनपदों आजमगढ़, शाहजहॉपुर, आगरा, औरया, इटावा, बदायूँ, बरेली, कानपुर नगर, अलीगढ़, फतेहपुर व अमरोहा में आयोग की ओर से टीम भेजकर जांच करायी गयी।

इससे पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर न्यायिक सुभाष सिंह धामी, तहसीलदार राज कुमार बैठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.एस. गुप्ता, सहायक प्रबन्धक समाज कल्याण निगम देवव्रत शर्मा के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों तथा उनके निस्तारण की स्थिति इत्यादि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रेस-वार्ता के उपरान्त डॉ. हरित ने महिला महाविद्यालय परिसर में संचालित गर्ल्स हास्टल का स्थलीय निरीक्षण कर आवासित बालिकाओं से रू-ब-रू होते हुए उनकी शिक्षा-दीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित भी किया।

यह भी पढ़ें:-आईएएस अधिकारी केस दर्ज कराने पहुंचे थाने और थानाध्यक्ष हो गए गायब, घंटों करते रहे इंतजार

संबंधित समाचार