बरेली: 16 जून से स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू
बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल 16 जून से ग्रीष्मावकाश के बाद खुल जाएंगे। इसके लिए अभी से विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने स्कूल खुलने से पूर्व 16 बिंदुओं की कार्ययोजना के मुताबिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों …
बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल 16 जून से ग्रीष्मावकाश के बाद खुल जाएंगे। इसके लिए अभी से विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने स्कूल खुलने से पूर्व 16 बिंदुओं की कार्ययोजना के मुताबिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को तेजी से कार्य करने को कहा है।
इसके तहत छात्रों की संख्या वृद्धि, प्रधानों से बातचीत, कायाकल्प के तहत कार्य, विद्युतीकरण आदि सहित कुल 16 विभिन्न बिंदुओं को इस ऐजेंडे में शामिल किया गया है। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महानिदेशक की ओर से ऑनलाइन बैठक ली गई। बिंदुओं पर कार्य शुरू करा दिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इन बिंदुओं पर अमल करना होगा जरूरी
एजेंडे में मुख्य रूप से स्कूलों को निरीक्षण कर शत प्रतिशत अध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। स्कूलों को मिली सभी शिक्षण सामग्री का सदुपयोग हो। प्रेरणा पोर्टल पर शतप्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन कर उनका डीबीटी वेरिफिकेशन भी पूरा करना जरूरी है। बीएसए को हर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक करनी होगी।
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने व सुविधाएं मुहैया करानी होंगी। साथ ही स्कूलों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के नाम भी अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी बच्चा दो स्कूलों में नामांकित न हो, इसके लिए बच्चों के आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिसकर्मियों को चालान काटना पड़ा भारी, लाइनमैन ने भीषण गर्मी में काटी चेक पोस्ट की बिजली, उड़ाई रातों की नींद
