पीलीभीत: समाधान दिवस में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहे तो होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। शनिवार को जनपद के समस्त थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वान्ह दस बजे से दोपहर दो बजे तक फरियादियों की सुनवाई की गई। जहानाबाद और अमरिया थाने में डीएम पुलकित खरे, एसपी दिनेश कुमार पहुंचे और शिकायतें सुनी। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए …

अमृत विचार, पीलीभीत। शनिवार को जनपद के समस्त थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वान्ह दस बजे से दोपहर दो बजे तक फरियादियों की सुनवाई की गई। जहानाबाद और अमरिया थाने में डीएम पुलकित खरे, एसपी दिनेश कुमार पहुंचे और शिकायतें सुनी। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

जमीन संबंधी शिकायत अधिक आई। जिनका समाधान मौके पर नहीं हो सका। लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। जनसुनवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों के सामने समाधान कराया जाए। ताकि किसी तरह से पक्षपात का आरोप न लगे।

थाना स्तर पर बनाए गए शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टर को चेक किया गया। लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जहानाबाद थाने का निरीक्षण भी किया। थाने की साफ-सफाई व सील की गई सामग्री को निस्तारित कराने के लिए एसओ प्रभास कुमार को निर्देश दिए।

इधर, शहर कोतवाली में एडीएम वित्त एवं राजस्व राम सिंह गौतम, एएसपी डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी ने सुनवाई की। यहां एक तीन तलाक का मामला सामने आया, जिसमें तत्काल मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश कोतवाल हरीश वर्धन सिंह को दिया। इसके अलावा जमीनी विवाद में टीम बनाई गई। इसी तरह से सुनगढ़ी थाने में सीओ सिटी सुनील दत्त, इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने जनसुनवाई की। जमीन संबंधी शिकायतों को छोड़ बाकी का निस्तारण कराया गया। इस दौरान एक शिकायत राशन कार्ड न बनने से जुड़ी आई। इससे संबंधित विभाग को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: जेल से धमकी देने के मामले में गंगवार साहब के नाम पर फंसा पेंच!

संबंधित समाचार