कानपुर हिंसा मामले का दूसरा मास्टरमाइंड निजाम कुरैशी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर हिंसा मामले के दूसरे मास्टरमाइंड निजाम कुरैशी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि कानपुर हिंसा मामले में कुरैशी का नाम सामने आने तक वह समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़ा था। इसके तुरंत बाद उसे सपा से निष्कासित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कुरैशी की गिरफ्तारी …

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर हिंसा मामले के दूसरे मास्टरमाइंड निजाम कुरैशी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि कानपुर हिंसा मामले में कुरैशी का नाम सामने आने तक वह समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़ा था। इसके तुरंत बाद उसे सपा से निष्कासित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी टीम ने आज उसे दबोच लिया। उसे तीन जून को शहर के बेकन गंज इलाके में हुयी हिंसा की घटना में नामजद किया गया था और वह तभी से फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें दबिश दें रही थी। कानपुर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बेकनगंज के नई सड़क इलाके में हिंसा भड़काने के मामले में 36 नामजद सहित 1000 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तीन जून के बाद से नामजद आरोपी भूमिगत हो गये थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त विजय कुमार मीणा ने एक एसआईटी टीम गठित की थी।
एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारियों के साथ कई टीमें फरार नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

टीम ने इस मामले के अहम आरोपी निजाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का स्थान नहीं बताया है लेकिन उसके पकड़े जाने की पुष्टि की है। बता दें कि, कानपुर हिंसा की घटना में अब तक पुलिस मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी, जावेद अहमद, मो. राहिल, मो. सुफियान के साथ निजाम कुरैशी भी 36 नामजद आरोपियों में शामिल था और फरार चल रहा था।
उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड जफर हयात के करीबी के घर चला CM योगी का बुलडोजर, ध्वस्त की गई अवैध बिल्डिंग

संबंधित समाचार