गोंडा: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अधिवक्ता पर हमला, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज/गोंडा। न्यायालय के आदेश पर रास्ते की भूमि खाली करवाने पहुंची पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता के ऊपर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना करनैलगंज नगर से जुड़ी है, यहां स्टेशन रोड पर संस्कृत पाठशाला के बगल रास्ते की भूमि पर …

करनैलगंज/गोंडा। न्यायालय के आदेश पर रास्ते की भूमि खाली करवाने पहुंची पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता के ऊपर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना करनैलगंज नगर से जुड़ी है, यहां स्टेशन रोड पर संस्कृत पाठशाला के बगल रास्ते की भूमि पर कुछ लोगों का काफी पुराना मकान बना है। जिसे रास्ता बताकर मकानों को अतिक्रमण करार दिया गया। जिसका वाद उप जिलामजिस्ट्रेट के न्यायालय पर चल रहा था।

न्यायालय द्वारा पारित अतिक्रमण हटाने के आदेश का अनुपालन कराने शनिवार की शाम मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने जैसे ही जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाने का प्रयास शुरू किया। उसी बीच कुछ लोग विवाद करने लगे।  भीड़ में से कुछ लोगों ने ग्राम पारा निवासी तहसील के अधिवक्ता हृदयनरायन मिश्र पर हमला कर दिया। अधिवक्ता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है। कि कुछ लोगों ने उनके ऊपर जान लेवा हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस उनका डॉक्टरी परीक्षण कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले गई। जहां चिकित्सक न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल जाकर डॉक्टरी परीक्षण कराना पड़ा। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Moradabad: अधिवक्ता पर हमला मामले पर एसएसपी से मिले बार एसोसिएशन के सदस्य | Amritvichar

संबंधित समाचार