मेरठ: महिला अधिवक्ता ने दरोगा व उसके साथी पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म, जानें मामला
मेरठ। यूपी के मेरठ में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (40) ने दरोगा और उसके एक साथी पर सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात और ब्लैकमेल समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दरोगा और उसके एक साथी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया है। महिला के दोनों बच्चों को जान …
मेरठ। यूपी के मेरठ में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (40) ने दरोगा और उसके एक साथी पर सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात और ब्लैकमेल समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दरोगा और उसके एक साथी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया है। महिला के दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। मूलरूप से पल्लवपुरम निवासी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वर्तमान में शास्त्रीनगर में रह रही हैं।
उन्होंने बताया है कि पहले प्राइवेट प्रैक्टिस करती थीं। 2019 में उनका उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पर चयन हो गया। पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही हैं। इसी दौरान कंकरखेड़ा में तैनात दरोगा अजय शर्मा उनसे नजदीकी बढ़ाने लगा। पति से विवाद की जानकारी लगने पर दरोगा ने अधिवक्ता से शादी का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को पीड़िता ने ठुकरा दिया। फिर भी दरोगा ने फोन करना बंद नहीं किया। दरोगा ने उसके घर भी आना-जाना शुरू कर दिया।
कुछ दिन बाद अजय शर्मा का स्थानांतरण लिसाड़ी गेट थाने में हो गया। एक दिन दरोगा ने अधिवक्ता को फोन कर किसी काम के बहाने पिल्लोखड़ी चौकी पर बुला लिया। यहां दरोगा ने अपने साथी के साथ मिलकर उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता अपने घर चली गई। इसके बाद दरोगा ने धमकी दी यदि उसने शादी नहीं की तो उसके फोटो वायरल कर देगा। आरोप है कि दरोगा ने उसका गर्भपात भी कराया।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: नशा सुंघाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर नौ लाख हड़पे
