बरेली: व्हाट्सएप स्टेटस से शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश
बरेली, अमृत विचार। नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हिंसा हुई लेकिन बरेली में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बीच सौहार्द कायम रहा लेकिन शनिवार को रेहान नाम के युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर नुपूर शर्मा के चित्र के साथ आपत्तिजनक चित्रण कर बरेली …
बरेली, अमृत विचार। नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हिंसा हुई लेकिन बरेली में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बीच सौहार्द कायम रहा लेकिन शनिवार को रेहान नाम के युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर नुपूर शर्मा के चित्र के साथ आपत्तिजनक चित्रण कर बरेली के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। घटना से आहत महिलाएं और पुरुष आरोपी युवक के खिलाफ थाने में एकत्र हाे गए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
पार्षद शालिनी जौहरी ने बताया कि भूड़ में रहने वाला रेहान नाम का युवक कई दिनों से अपनी फेसबुक व व्हाट्सएप पोस्ट से क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। शनिवार को रेहान ने भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा के चित्र के साथ आपत्तिजनक चित्रण करते हुए अपने स्टेटस पर पोस्ट कर महिलाओं को ठेस पहुंचाई।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला इकाई, ब्राह्मण सभा की महिला इकाई, राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति समेत तमाम संगठनों ने विरोध जताया है। आरोपी रेहान की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए सभी ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रेहान ने बनाया पुलिस का मखौल
प्रेमनगर क्षेत्र का भूड़ मोहल्ला काफी संवेदनशील माना जाता है। इसके बावजूद यहां के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं लेकिन कुछ दिनों से जिस तरह से रेहान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। वहां के लोगाें में काफी गुस्सा है। रेहान ने अपने स्टेटस पर ऐसी पोस्ट लगाकर पुलिस का मखौल उड़ाया है।
आरोपी युवक ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। – दया शंकर, प्रेमनगर थाना प्रभारी
ये भी पढ़ें- बरेली: गोवंशों का अंतिम संस्कार न कराने पर मीरगंज ईओ पर कार्रवाई
