आज का राशिफल। 12 जून, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मित्रों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको मिलेगा। विवाहित जोड़े यात्रा के लिए जा सकते हैं। शाम के समय आप किसी कारण परेशान हो सकते हैं। वृष आज वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापार में नए …

मेष

आज घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मित्रों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको मिलेगा। विवाहित जोड़े यात्रा के लिए जा सकते हैं। शाम के समय आप किसी कारण परेशान हो सकते हैं।

वृष

आज वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापार में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी।

मिथुन

आज प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोपहर के समय आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। जॉब में कार्यभार अधिक होने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

कर्क

आज उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा।

सिंह

आज व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए फण्ड्स की कमी दूर होगी। ज्ञानवर्धक साहित्य की तरफ रुचि ले सकते हैं।

कन्या

आज मानसिक शान्ति के लिए कुछ नया सीखने की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यवसाय में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपने उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। आपकी बातों का लोगों पर गहरा असर पड़ सकता है।

तुला

आज बड़े भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी की मदद करने से पीछे न हटें। मनोरञ्जन के अवसर प्राप्त होंगे। शासन-सत्ता के माध्यम से आपके काम सफल होंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। मन में अनहोनी होने का भय रहेगा। आज आपको एकान्त में रहने का प्रयास करना चाहिये। किसी भी काम को जल्दबाज़ी में न करें।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्त मौके मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी दिनचर्या में सुधार होगा। आप नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। आपके व्यक्तित्व में ओज बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर

आज नए कार्यों को लेकर आप काफी उत्सुक रहेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। विरोधियों की योजना विफल होगी। समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। किसी दीर्घकालिक योजना में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ

आज निर्माण कार्यों में तीव्रता आयेगी। विवाहेत्तर संबंधों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। परिवार में किसी उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मीन

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। गले में कफ और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। धीरे-धीरे सभी रुके काम होने लगेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी स्वाभाविक रुचि रहेगी। आज आप लोगों की मदद करना चाहेंगे।