बहराइच: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, बहराइच। टेडवा अल्पी मिश्र गांव निवासी एक किशोर रविवार कटीले तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर खेत मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू …
अमृत विचार, बहराइच। टेडवा अल्पी मिश्र गांव निवासी एक किशोर रविवार कटीले तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर खेत मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर टेडवा अल्पी मिश्र गांव निवासी किसान ने फसल की रखवाली के लिए खेत के चारो तरफ लोहे के तार का बाड़ लगाया है। तार में किसान ने करंट लगा रखा है। रविवार सुबह गांव निवासी अशोक कुमार (14) बेटा विष्णु खेत को गया। उसने अनजाने में तार को पकड़ लिया।
मौके पर ही करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता विष्णु कुमार की तहरीर पर खेत मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें-इटावा: करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
