बहराइच: हाईवे पर भिड़े वाहन, लगा जाम, चालक समेत दो घायल
अमृत विचार, बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर रविवार को पिक अप वाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन हटवा कर जाम खुलवाया। पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच …
अमृत विचार, बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर रविवार को पिक अप वाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन हटवा कर जाम खुलवाया।
पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर बलभद्र सिंह डिग्री कालेज के सामने रविवार सुबह नौ बजे दो पिक अप वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि पयागपुर की तरफ से आ रही पिक अप संख्या यूपी 40 टी 9017 और बहराइच की ओर से पिक अप संख्या यूपी 40 एटी 1524 की आमने सामने भिड़ंत हुई।
हादसे में विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बारा निजाम गांव निवासी चालक श्रवण बेटा आज्ञा राम समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया। वहीं वाहनों की भिडंत के बाद जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस के मुताबिक एक पिक अप वाहन पर मुर्गी लदी थी।
पढ़ें-मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन
