यूपी: भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 19 जून तक होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गर्मी की तपिस से जल्द की राहत की उम्मीद है मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले भी भीषण गर्मी के चपेट में हैं। पूरे राज्य में तापमान 40 के ऊपर हैं। उमस भी बेतहाशा है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर निम्न हवा के …

लखनऊ। गर्मी की तपिस से जल्द की राहत की उम्मीद है मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले भी भीषण गर्मी के चपेट में हैं। पूरे राज्य में तापमान 40 के ऊपर हैं। उमस भी बेतहाशा है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर के राज्यों में तीन जून को ही इंट्री ले ली थी।

मेघालय, असोम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड के अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। मानसून इस समय पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है। मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो उत्तर प्रदेश में इसकी धमाकेदार एंट्री 19 जून तक होगी। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की बरसात राज्य में सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगोएंगी।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया भी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। इसे देखते हुए यह राज्य में मानसून की आहट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 जून के आसपास मौसम बदलेगा। बदली के साथ बरसात ही संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें:-UP Weather Report: कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश, जानें कब मानसून देगा दस्तक

संबंधित समाचार