गाजियाबाद : दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियों व 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जनपद में शनिवार देर रात आग का तांडव देखने को मिला, बुलंदशहर रोड स्थित दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। जिन फैक्ट्रियों में आग लगने की यह घटना हुयी वह इंडस्ट्रियल एरिया में हैं और यहां पर साबुन और केमिकल बनाने का काम होता है। फैक्ट्रियों में आग लगने के बाद यहां रखे …

गाजियाबाद। जनपद में शनिवार देर रात आग का तांडव देखने को मिला, बुलंदशहर रोड स्थित दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। जिन फैक्ट्रियों में आग लगने की यह घटना हुयी वह इंडस्ट्रियल एरिया में हैं और यहां पर साबुन और केमिकल बनाने का काम होता है। फैक्ट्रियों में आग लगने के बाद यहां रखे केमिकल ने आग को और भड़का दिया।

जिन ड्रम कैमिकल भरा हुआ था,वह हवा में उड़कर तेज धमाके के साथ फटते रहे। दूर तक आग की लपटें दिखाई पड़ रही थीं, आग की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने के लिए तीन जिलों से दमकल मंगाई गयी थी, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की करीब 35 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया,आग बुझाने का कार्य करीब 6 घंटे तक चलता रहा ।

हालांकि आग लगने के कारणों  का पता नहीं चल सका है। इसके अलावा नुकसान कितना हुआ है इसकी जानकारी की जा रही है।

गाजियाबाद के सीएफओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर 17 और 18 में आग लगने की सूचना आयी। तत्काल मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गयी,लेकिन आग विकराल थी, इसलिए गाजियाबाद समेत हापुड़ और नोएडा के फायर स्टेशनों से गाड़ियां बुलायी गयी। आग बुझाने में समय लगने के पीछे का एक कारण यह भी था कि फायर फाइटर्स सिर्फ एक तरफ से आग बुझा पा रहे थे,क्योंकि अगल बगल में अन्य फैक्ट्रियां भी थीं।

यह भी पढ़ें : New Mexico : जंगल की आग का सामना करने के लिए बाइडेन ने बढ़ाई संघीय सहायता

संबंधित समाचार