अयोध्या: सरयू में डूबे युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। सरयू नदी में शनिवार को डूबे युवक का शव रविवार सुबह बस्ती हरैया में पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। डूब कर मरा युवक ही घर का अकेले कमाने वाला था। बताया जाता है …

अमृत विचार, अयोध्या। सरयू नदी में शनिवार को डूबे युवक का शव रविवार सुबह बस्ती हरैया में पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। डूब कर मरा युवक ही घर का अकेले कमाने वाला था।

बताया जाता है गोंडा नवाबगंज के मुठ्ठीगंज मोहल्ले का रहने वाला नबी हुसैन पुत्र नादिर शनिवार को साइकिल से अयोध्या के लिए निकला था। दोपहर परिवार को सूचना मिली कि नबी सरयू में डूब गया है। इसके बाद एसडीआएफ और जल पुलिस लगातार तलाश में जुटी रही।

मोटरबोट से सरयू नदी में सर्च किया जाता रहा। रविवार सुबह उसका शव हरैया बस्ती के निकट उतराता मिला। घटना से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पति नादिर के मौत के बाद बेटे नबी ही परिवार का सहारा था।

पढ़ें-अयोध्या: नदी में उतराता मिला दो युवकों का शव, सरयू स्नान के दौरान डूबे थे युवक

संबंधित समाचार