बरेली: कोहाड़ापीर पर पुुल बनने से व्यापारियों में आक्रोश, सांसद कार्यालय पर धरने पर बैठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोहाड़ापीर पर बनने वाले पुल के विरोध में व्यापारी सांसद संतोष गंगवार के कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए हैं। व्यापारियों का कहना है पुल बनने से उनका कारोबार बंद हो जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना में कोहादापीर से कुतुबखाना होते हुए कोतवाली तक पुल बनाया जाएगा। 15 दिन पहले जनप्रतिनिधियों ने बैठक …

बरेली, अमृत विचार। कोहाड़ापीर पर बनने वाले पुल के विरोध में व्यापारी सांसद संतोष गंगवार के कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए हैं। व्यापारियों का कहना है पुल बनने से उनका कारोबार बंद हो जाएगा।

स्मार्ट सिटी परियोजना में कोहादापीर से कुतुबखाना होते हुए कोतवाली तक पुल बनाया जाएगा। 15 दिन पहले जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर पुल को कोतवाली पर न उतारकर चौपला रोड पर जीआईसी के पास उतारने का फैसला किया। तब से चौपला रोड के व्यापारी भी गुस्से में आ गए।

चार दिन पूर्व मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने संवाद कार्यक्रम में घोषणा कर दी थी कि 24 जून से पुल का निर्माण शुरू होगा।
इसी क्रम में व्यापारी सांसद संतोष गंगवार से मिलने आए और उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं अब सांसद संतोष गंगावार से मिलने के लिए अड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- बरेली: सपा नेता अनुराग सिहं नीटू ने नहीं लौटए 49.30 लाख, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार