पिता बने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जाम्पा, शेयर की बेटे की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लेग स्पिनर एडम जाम्पा पिता बन गए हैं। जाम्पा की वाइफ हैटी लेह पामर ने बेटे को जन्म दिया है। एडम जाम्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। जाम्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो के कैप्शन में लिखा, …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लेग स्पिनर एडम जाम्पा पिता बन गए हैं। जाम्पा की वाइफ हैटी लेह पामर ने बेटे को जन्म दिया है। एडम जाम्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। जाम्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘यूजीन’, जो शायद उनके बच्चे का नाम होना चाहिए।

पिता बना गए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जाम्पा
पिता बना गए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जाम्पा

एडम जाम्पा ने पिछले साल अपनी प्रेमिका हैटी लेह पामर से शादी की थी। जाम्पा अपनी शादी के कारण आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुछ मुकाबले में भाग नहीं ले पाए थे। आईपीएल 2022 की नीलामी में जाम्पा को किसी ने नहीं खरीदा था।

30 वर्षीय जाम्पा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 103 और टी20 इंटरनेशल में 71 विकेट चटकाए। टी20 इंटरनेशनल में जाम्पा का इकोनॉमी रेट 6.79 का रह है और उन्होंने अपनी गेंदों से दुनिया के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों को परेशान किया है। जाम्पा ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 विश्व कप जीतने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें : Khelo India Youth Games 2022 : पिता करते हैं दर्जी का काम, बेटे ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास

संबंधित समाचार