पीलीभीत: गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करने आएंगे स्वतंत्र देव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। राम इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे होने वाली गरीब कल्याण जनसभा में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद में सदन के नेता स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि होंगे। संगठन के प्रदेश मंत्री भाजपा डीपी भारती कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यमंत्री …

पीलीभीत, अमृत विचार। राम इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे होने वाली गरीब कल्याण जनसभा में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद में सदन के नेता स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि होंगे। संगठन के प्रदेश मंत्री भाजपा डीपी भारती कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार समेत जिले के समस्त विधायक व प्रमुख नेता इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी करेंगे।

एक दिन पहले ही दो मंत्री जनपद में आ गए और संगठन के पदाधिकारियों संग मंथन किया। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता दीपक अग्रवाल को कार्यक्रम का संयोजक बनाया है। तेरह जून को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सरकारी कार्यक्रम के अनुसार अपरान्ह एक बजकर चालीस मिनट पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव शिवपुरिया में वाटर सप्लाई स्कीम का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

अपरान्ह तीन से साढ़े चार बजे तक वह गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनके कार्यक्रम के लिए राम इंटर कॉलेज के मैदान को पंडाल लगाकर सजाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर फ्लेक्सी लगाई गई हैं। स्वतंत्र देव सिंह शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक विभागीय अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे। फिर भाजपा कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर वापसी कर जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: 20 लाख और कार न मिलने पर विवाहिता को बंधक बनाकर दी यातनाएं

संबंधित समाचार