संयुक्त राष्ट्र ने कांगो की सुरक्षा स्थिति पर जाहिर की चिंता
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कांगो की सुरक्षा स्थिति पर चिंता जाहिर की है। संरा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने कहा कि विद्रोहियों के साथ-साथ विदेश सशस्त्र की ओर से नागरिकों पर हमले की घटना में बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है। दुजारिक ने कहा, “हम सभी सशस्त्र समूहों से सभी तरह …
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कांगो की सुरक्षा स्थिति पर चिंता जाहिर की है। संरा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने कहा कि विद्रोहियों के साथ-साथ विदेश सशस्त्र की ओर से नागरिकों पर हमले की घटना में बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है। दुजारिक ने कहा, “हम सभी सशस्त्र समूहों से सभी तरह की हिंसा को तत्काल रोकने की अपील करते हैं।
हम कांगो के सशस्त्र समूहों से निरस्त्रीकरण, हथियारबंद समूह को समाप्त करने तथा समुदाय में लौटने की अपील करते हैं तथा विदेशी सशस्त्र समहों से तत्काल कार्रवाई रोकने तथा अपने देश लौटने का आग्रह करते हैं।” उन्होंने कहा, “ हम कांगो की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपनी प्रतिबद्धता की मजबूत से पुष्टि करते हैं और संघर्ष की कड़ी निंदा करते हैं।
हम सशस्त्र समूहों के निरस्त्रीकरण के लिए चल रहे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक प्रयासों का स्वागत और समर्थन करते हैं, जिसमें कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी और नैरोबी प्रक्रिया के माध्यम से केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि कांगो स्थित संरा शांति मिशन विदेशी सशस्त्र समूहों के निरस्त्रीकरण के लिए गैर-सैन्य उपायों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- IMF देश के बजट से नाखुश पाकिस्तानी वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल, बताई वजह
