शाहजहांपुर: फालोअर का संदिग्ध हालत में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगोही, अमृत विचार। थाने में तैनात पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के मोहल्ल रामनगर कालोनी निवासी फालोअर का शव कमरे में चारपाई पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहुंचे परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी मोहल्ला राम नगर कालोनी …

निगोही, अमृत विचार। थाने में तैनात पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के मोहल्ल रामनगर कालोनी निवासी फालोअर का शव कमरे में चारपाई पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहुंचे परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी मोहल्ला राम नगर कालोनी निवासी मोहन बहादुर (56) का शव रविवार दोपहर कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहन बहादुर थाने में खाना बनाने का काम करते थे। रविवार सुबह को खाना बनाने के बाद वह निगोही कस्बे में रह रहे प्राइवेट कमरे पर चले गए। दोपहर में जब रोज की तरह थाने नहीं पहुंचे, तो थाने से गार्ड उन्हें बुलाने गया।

इस दौरान गार्ड ने मोहन बहादुर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जिसकी जानकारी उसने मकान मालिक से ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इतने में आसपास के कुछ लोग पहुंचे, जिन्होंने खिड़की से झांका तो मोहन बहादुर का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा था। शव को देख सभी दंग रहे गए और घटना की सूचना थाने दी।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में ले लिया और घटना की खबर परिजनों को दी, खबर मिलने पर उनमें कोहराम मच गया और आनन-फानन में वह निगोही पहुंचे। तभी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मोहन बहादुर की मौत से पत्नी मीना, दो बेटे बेटियां का रो-रो कर हाल बेहाल है।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों का रखा ध्यान- बीएल वर्मा

संबंधित समाचार