बरेली: झुलसा रहीं गर्म हवाएं, 15 के बाद बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सूर्य की तपिश से लोगों की त्वचा तक झुलसने लगी है। गर्मी से परेशान लोग रोजाना सुबह उठकर बारिश की उम्मीद करते हैं, लेकिन 15 जून से पहले उनकी उम्मीद पूरी होने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है …

अमृत विचार, बरेली। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सूर्य की तपिश से लोगों की त्वचा तक झुलसने लगी है। गर्मी से परेशान लोग रोजाना सुबह उठकर बारिश की उम्मीद करते हैं, लेकिन 15 जून से पहले उनकी उम्मीद पूरी होने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जून तक मौसम साफ रहेगा।

प्रचंड गर्मी के कारण दोपहिया एवं पैदल राहगीरों को तो दिन में ही तारे दिखाई देते हैं। दोपहर में लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। उत्तर पश्चिम से 6.1 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं और मुश्किलें बढ़ा रही हैं। लोग चेहरे को कपड़े से ढककर ही बाहर निकल रहे हैं।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 42.5, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि सुबह आद्रता 77 प्रतिशत थी, जबकि दोपहर में वह घटकर 23 प्रतिशत रह गई। 15 जून तक मौसम साफ रहेगा। 16 जून को बारिश की संभावना है। इससे पहले पहाड़ की ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत प्रदान देंगी। उन्होंने बताया कि प्री मानसून मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। यहां आने में उसे दो से तीन दिन लग जाएंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: नदी से रेत खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर से दबकर छह साल के बच्चे की मौत, आठ साल की बच्ची घायल

संबंधित समाचार