बहराइच: RSS ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम, विभाग संघ चालक ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहराइच के तत्वावधान में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक परमेश्वर सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर दीपप्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह रमेश  ने किया। कार्यक्रम …

बहराइच।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहराइच के तत्वावधान में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक परमेश्वर सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर दीपप्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह रमेश  ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संघ चालक ने कहा कि 1674 ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाता है।

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हिन्दू संस्कृति, सभ्यता और सौहार्द के प्रति जागरूक करना है। परमेश्वर सिंह ने कहा कि इस बारे में आरएसएस का मत है कि जिस दिन महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, उस दिन हिन्दू साम्राज्य की पुर्नस्थापना हुई।

स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए सह नगर संघ चालक कमल शेखर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अद्वितीय योद्धा के साथ साथ परम विद्वान थे।उन्होंने निराशा भरे हिन्दू साम्राज्य को जागृति कर बर्बर मुगलों को हराया।

इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख नरेंद्र शंकर ,जिला कार्यवाह भूपेंद्र ,शिवपाल, दुर्गेश, अभिषेक , चंदन, शिवराम, मिथिलेश, जयसुखलाल, बृजेश गुप्ता, विमलेंद्र समेत सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

पढ़ें- बाराबंकी: ग्रामीणों को जलभराव से मिलेगी आजादी, सोखता गड्ढा के निर्माण का हुआ शुभारंभ

संबंधित समाचार