रांची हिंसा: अब तक 28 एफआईआर दर्ज, 31 नामजद और करीब 11 हजार अज्ञात को बनाया गया आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी। वहीं अब हिंसा के बाद माहौल तेजी से सुधर रहा है और वहां की स्थिति शांतिपूर्ण है। कहीं से किसी अप्रिय …

रांची। बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी। वहीं अब हिंसा के बाद माहौल तेजी से सुधर रहा है और वहां की स्थिति शांतिपूर्ण है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

बता दें मामले में चार से पांच लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है लेकिन, गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या कितनी है इसकी पुष्टि पुलिस के तरफ से अभी नहीं की गई है। इस बीच बिहार के मंत्री नितिन नवीन  की गाड़ी पर हुए हमले के मामले में मोहम्मद अनीस को गिरफ्तार किया गया है। अनीस रांची के पहाड़ी टोला का रहने वाला बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि, रांची में हुए उपद्रव के मामले में अब तक 28 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं 31 नामजद और करीब 11 हजार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी, निजाम नगर, छोटा तालाब, नाला रोड सहित कई इलाकों में छापेमारी भी की है। एक दर्जन युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है। इन युवकों से अलग-अलग थानों में पूछताछ होगी। इन युवकों का सीसीटीवी में कैद तस्वीरों से मिलान भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रामबन में ब्रॉडबैंड, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, भद्रवाह में कर्फ्यू जारी

 

 

 

संबंधित समाचार