बरेली: गरीब कल्याण जनसभा में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, 8 साल पूरे होने पर हुआ कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में सोमवार को केंद्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार ने अंतिम …

बरेली, अमृत विचार। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में सोमवार को केंद्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभान्वित किया है। रसोई गैस, उज्जवला कनेक्शन, कोविड काल में मुफ्त राशन वितरण कर करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया।

किसान सम्मान निधि समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाखों किसानों को फायदा मिला है। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद तमाम योजनाएं लागू हुई हैं। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से हजारों आवास लोगों को आवंटित किए। मेरी लोकसभा के शीशगढ़ में 1000 से अधिक आवास आवंटित किए गए। सड़कों का जाल बिछाया गया। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी लोकसभा में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

मेयर उमेश गौतम ने कहा की शहर अब स्मार्ट हो रहा है। इस सरकार में इतने काम हुए जो पिछली सरकारों में नहीं हुए। कार्यक्रम में पिछली सरकारों को भी विकास न होने को लेकर जिम्मेदार ठहराया गया। कार्यक्रम में बरेली, आंवला और महानगर जिले के लाभार्थियों को बुलाया गया। गर्मी होने के बावजूद ग्राउंड में पैर रखने की जरूरत नहीं थी। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, जिला प्रभारी संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वीर सिंह पाल, डॉ के एम अरोड़ा, विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी महाराज सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: निकाय व लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतकर लहराएंगे भगवा

संबंधित समाचार