मुरादाबाद : राहुल व सोनिया को ED नोटिस के विरोध में दिल्ली पहुंचे कांग्रेसी, गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी नोटिस देने के विरोध में सोमवार को मुरादाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं दिल्ली पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं की दिल्ली पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी नोटिस देने के विरोध में सोमवार को मुरादाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं दिल्ली पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं की दिल्ली पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन उस कार्यक्रम को सरकार के इशारे पर रोका गया जिसको लेकर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ने अमानवीय रवैया अपनाते हुए कार्यकर्ताओं को दिल्ली से बाहर अन्य राज्यों के बॉर्डर पर छोड़ा गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार राहुल गांधी की सच्चाई की आवाज को दबाने के लिए जबरन राजनीतिक से प्रेरित दुष्प्रचार कर रही है। परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता सच्चाई की आवाज को किसी भी हाल में दबने नहीं देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।
कार्यक्रम में मुरादाबाद से जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, जिला कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी, जिला अनुसूचित जाति जनजाति के चेयरमैन राजेंद्र बाल्मीकि, इरशाद हुसैन, शहजाद खान, नाजिम मलिक, दाऊद खान, एहसान चौधरी, दरक्षा बेगम, आलोक जाटव, अनूप दुबे, विवेक सागर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : ED के सवालों के दायरे में राहुल गांधी, यंग इंडिया को कांग्रेस ने लोन क्यों दिया, आपके कितने बैंक में एकाउंट है
