जो लोग पत्थर चला रहे हैं उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो रही: गृह राज्य मंत्री
बहराइच। जिले में सोमवार को राम लीला मैदान में आयोजित गरीब कल्याण सभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने शहर के पीडब्लूडी में पत्रकारों से वार्ता की। गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करने बहराइच पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने अखिलेश यादव पर …
बहराइच। जिले में सोमवार को राम लीला मैदान में आयोजित गरीब कल्याण सभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने शहर के पीडब्लूडी में पत्रकारों से वार्ता की।
गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करने बहराइच पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने अखिलेश यादव पर करारा वार किया। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव तो आतंकवादियों के संरक्षक रहे हैं। वह कैसे भाजपा पर आरोप लगा सकते हैं।
मुसलमानों को टारगेट करने के सवाल पर गृह राज्य मंत्री ने कहा कि टारगेट करने का कोई विषय नहीं है जो लोग पत्थर चला रहे हैं, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव पहले भी एक आतंकवादी को संरक्षण देने का प्रयास किया था, जिसे बीते पखवारा फांसी की सजा हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के मामले पर गृह राज्य मंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र है।
इस लोकतंत्र में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन देने का सबका अधिकार है, लेकिन आज जिस तरह किया जा रहा है वो सही नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम करन, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, दीपक सत्या, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवसागर, एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, सरोज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
पढ़ें- मुरादाबाद: हिंदू साम्राज्य दिवस पर आरएसएस ने शहर में आयोजित किए 40 कार्यक्रम
