मेकर्स कर रहे Dream Girl 2 की प्लानिंग, आयुष्मान के साथ काम करेंगी यह ग्लैमरस एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ‘ड्रीम गर्ल’ के मेकर्स फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना को फिर से रखने का फैसला किया है। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। View this post on Instagram A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) राज …

मुंबई। ‘ड्रीम गर्ल’ के मेकर्स फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना को फिर से रखने का फैसला किया है। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं।

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं लेकिन सारा अली खान टॉप च्वॉइस हैं।

कहा जा रहा है कि मेकर्स एक यंग गर्ल की तलाश कर रहे हैं और सारा अली खान इसमें बिल्कुल फिट बैठती हैं। मेकर्स पहले ही सारा अली खान से संपर्क कर चुके हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं।

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जाने वाली है। यदि सारा अली खान इस फिल्म में नजर आती हैं तो यह पहला मौका होगा जब वह आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

पढ़ें- Sara Ali Khan Photos: सारा अली खान ने इब्राहिम के साथ कश्मीर में लिया बर्फबारी का मजा, देखें…

संबंधित समाचार