Varun-Kiara स्टारर Jug Jugg Jeeyo का गाना ‘दुपट्टा’ हुआ OUT, 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई।  बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फैमिली ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो का गाना दुपट्टा रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 41 सेकेंड के इस गाने में वरुण धवन और कियारा आडवाणी डांस फ्लोर पर अपने शानदार डांस से समा बांधते हुए दिख रहे हैं, जबकि मनीष पॉल और अनिल कपूर भी …

मुंबई।  बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फैमिली ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो का गाना दुपट्टा रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 41 सेकेंड के इस गाने में वरुण धवन और कियारा आडवाणी डांस फ्लोर पर अपने शानदार डांस से समा बांधते हुए दिख रहे हैं, जबकि मनीष पॉल और अनिल कपूर भी उनका खूब साथ दे रहे हैं।

दुपट्टा तेरा सतरंग दा गाना को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सुरजीत बिंद्राखिया द्वारा लिखे इस गाने को शमशेर संधू और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है।

राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जुगजुग जियो’ की कहानी एक पंजाबी फैमिली के दो कपल के बीच तीखी नोकझोंक पर आधारित है, जिसमें दोनों ही तलाक के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे।

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें- मेकर्स कर रहे Dream Girl 2 की प्लानिंग, आयुष्मान के साथ काम करेंगी यह ग्लैमरस एक्ट्रेस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव